विमान से अगर पक्षी टकरा जाए तो क्या होगा? विमान की लैंडिंग या टेक ऑफ के दौरान कम ऊंचाई पर उड़ने वाले पक्षी को बर्ड स्ट्राइक कहते हैं। किसी पक्षी का विमान से टकराना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यदि पक्षी, विमान के ऊपरी ढांचे से टकराते हैं तो ज्यादा समस्या पैदा नहीं होती है। हालांकि टेकऑफ के दौरान विमान की गति ज्यादा होने से पक्षी का टकराना दिक्कत पैदा कर सकता है। विमान के इंजन में पक्षी घुस जाए तो आग लगने या इंजन फेल होने का खतरा रहता है, इससे विमान काबू करने में दिक्कत आती है। टक्कर कितनी घातक हो सकती है, ये पक्षी के वजन, आकार, उसकी गति और उड़ान भरने की दिशा पर भी निर्भर करता है। लाइफस्टाइल