पंकज त्रिपाठी का डाइट प्लान, हलवा-रसमलाई खा कर घटाया वजन वेब सीरीज मिर्जापुर में दमदार अभिनय के लिए पसंद किए जाने वाले पंकज त्रिपाठी जल्द ही फुकरे 3 में नजर आएंगे। 46 की उम्र में काफी फिट दिखने वाले पंकज त्रिपाठी खानपान पर विशेष ध्यान देते हैं। पंकज दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करते हैं, हफ्ते में एक बार शहद और नींबू मिलाकर पानी पीते हैं। नाश्ते में स्प्राउट्स, मौसमी फल और नारियल पानी का सेवन करते हैं, साथ ही भूख लगने पर चने व बादाम खाते हैं। लंच व डिनर में कम तेल मसाले वाला खाना, सूप और सलाद खाना पसंद करते हैं। पंकज त्रिपाठी मिठाई खाने के शौकीन हैं लेकिन वजन को काबू में रखने के लिए कम मात्रा में मीठा खाते हैं। लाइफस्टाइल