प्राइवेट जेट, लग्जरी कारों के मालिक हैं मीका सिंह, जानें नेटवर्थ 46 साल के मीका सिंह करियर की शुरुआती दिनों में 500 रुपये के लिए गाना गाया करते हैं। मौजूदा समय में मीका सिंह एक गाने के लिए 20-25 लाख रुपये चार्ज करते हैं। मीका सिंह का मुंबई के अंधेरी में आलीशान घर और लग्जरी फार्म हाउस है। वहीं मीका के पास खुद का प्राइवेट जेट भी है। उनके कार कलेक्शन में पोर्श पैनामेरा, हमर एच3, लेम्बोर्गिनी, फोर्ड मस्टैंग, मर्सिडीज जीएलएस आदि शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मीका सिंह की कुल संपत्ति लगभग 95.98 करोड़ रुपये है। लाइफस्टाइल