मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेल्दी डाइट प्लान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या प्रेरणादायक है, वह प्रातः 3 बजे उठते हैं। योगी जी प्रतिदिन सुबह 4 से 5 बजे तक योगाभ्यास और व्यायाम करते हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ समय पर संतुलित और सात्विक भोजन का सेवन करते हैं। सुबह 6-7 बजे नाश्ता करते हैं, जिसमें दलिया, अंकुरित चने और मौसमी फलों का सेवन करते हैं। दिनभर स्नैक्स में पपीता, ड्राई फ्रूट्स समेत हल्की हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं। दोपहर का खाना 12-1 बजे तक करते हैं, जिसमें सब्जी, दाल, चावल और रोटी खाना पसंद करते हैं। योगी जी रात 8 बजे हल्का भोजन करते हैं, वहीं 11 बजे तक सो जाते हैं। लाइफस्टाइल