प्रेग्नेंसी में क्या खाती हैं दिशा परमार, जानें एक्ट्रेस का रूटीन टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार प्रेगनेंट हैं, पति राहुल वैद्य संग उन्होंने गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया। दिशा परमार प्रेगनेंसी में खुद को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट का खास ध्यान रखती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा संतुलित डाइट ले रही हैं, ताकि बच्चे और उन्हें न्यूट्रिशन मिल सकें। दिशा दिन की शुरुआत एक गिलास दूध से करती हैं और दिनभर में बिना चीनी की 2-3 बार ग्रीन टी लेती हैं। दिशा खाने में दाल, रोटी और सब्जी का सेवन करती हैं, डिनर में उबला चिकन और सलाद लेती हैं। दिशा परमार खुद को फिट रखने के लिए रोजाना सुबह वॉक और जॉगिंग करती हैं। लाइफस्टाइल