नवरात्रि में वजन नियंत्रित रखने के लिए कम कैलोरी वाला फूड कम तेल वाली साबूदाना खिचड़ी में कैलोरी कम और पोषण ज्यादा होता है और ये उपवास में ऊर्जा देती है। शकरकंद पेट भरने वाला, फाइबर से भरपूर और वजन घटाने के लिए परफेक्ट स्नैक है। लौकी व्रत के दौरान पचने में आसान और वजन घटाने वाली सब्जी है। मौसमी फल जैसे पपीता, सेब, अनार और केले का सलाद, स्मूदी भी लो-कैलोरी और एनर्जेटिक विकल्प है। समक चावल व्रत का सुपरफूड है। यह ग्लूटन-फ्री और लो-कैलोरी विकल्प है, जो पचने में आसान है। कुट्टू का आटा प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे कम तेल में तवे पर सेंककर खाएं। बादाम, अखरोट और किशमिश थोड़ी मात्रा में खाएं। नारियल पानी पीकर शरीर हाइड्रेटेड और हल्का महसूस करेगा। लाइफस्टाइल