मानसिक तनाव को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें

अमर उजाला

Wed, 3 September 2025

Image Credit : Freepik.com

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, मानसिक तनाव एक आम समस्या बन गया है, जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करता है। 

Image Credit : Freepik.com

अगर आप भी लगातार तनाव महसूस कर रहे हैं, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर इसे कम कर सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

नियमित व्यायाम

व्यायाम सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि दिमाग को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। रोजाना 20 से 30 मिनट की वॉक या योगा तनाव को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
Image Credit : adobe stock images

गहरी सांस लेने का अभ्यास

जब भी आप तनाव महसूस करें, तो कुछ मिनटों के लिए गहरी सांस लेने का अभ्यास करें। गहरी सांस लेने से दिमाग शांत होता है और हृदय गति सामान्य होती है। यह एक आसान और तुरंत काम करने वाला तरीका है।
Image Credit : Adobe Stock

प्रकृति के साथ समय बिताएं

प्रकृति के करीब रहने से भी तनाव कम होता है। रोजाना कुछ समय किसी पार्क या बगीचे में बिताएं। हरियाली और ताजी हवा आपके दिमाग को शांत करने में मदद करती है और आपको सकारात्मक महसूस कराती है।
Image Credit : Adobe Stock

अपनी हॉबी को समय दें

अपनी पसंद के काम करें, जैसे पेंटिंग, संगीत सुनना, या किताब पढ़ना। ये सभी काम आपके दिमाग को तनाव से हटाकर सुकून देते हैं और आपको खुशी महसूस कराते हैं।
 
Image Credit : Freepik

किन विटामिन्स की कमी से सांस फूलती है?

Adobe Stock
Read Now