अमर उजाला
Fri, 20 March 2026
दही सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
अक्सर लोग दही का सेवन प्रतिदिन करते हैं क्योंकि रोजाना दही खाने से शरीर को कई तरह के पोषण और लाभ मिलते हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12 और प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं
ये तत्व पाचन तंत्र को मजबूत बनाने, हड्डियों को स्वस्थ रखने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।
दही का सेवन वजन नियंत्रण, त्वचा की सुंदरता और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
अगर आप भी दही को रोजाना खाने की आदत डालते हैं, तो यह न सिर्फ आपकी सेहत सुधार सकता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव का एक प्राकृतिक तरीका भी साबित हो सकता है।
बस सर्दी के मौसम में या बदलते मौसम में इसे खाने से बचें
अगर आपको इसे खाने से जरा भी दिक्कत हो रही है या शरीर में बदलाव दिख रहा है तो तत्काल इसका सेवन रोक दें
बिना डाइट के बढ़ता वजन कम करना है तो क्या करें?