नीले रंग की यह चाय, जिसे दुनिया भर में 'ब्लू टी' के नाम से जाना जाता है, आजकल फिटनेस जगत में काफी लोकप्रिय हो रही है।
Image Credit : Adobe Stock
अपराजिता के फूलों से बनी यह चाय न केवल दिखने में खूबसूरत है, बल्कि वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है।
Image Credit : Adobe Stock
मेटाबॉलिज्म बूस्टर
इसमें ग्रीन टी की तरह 'कैटेचिन' और EGCG नामक एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये तत्व मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता।
Image Credit : Freepik.com
नेचुरल डिटॉक्स
यह चाय एक बेहतरीन 'डिटॉक्स ड्रिंक' है। यह लिवर को साफ करती है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर वॉटर रिटेंशन को कम करती है।
Image Credit : Adobe Stock
स्ट्रेस से मुक्ति
कई बार वजन बढ़ने का मुख्य कारण तनाव होता है। अपराजिता के फूलों में दिमाग को शांत करने वाले गुण होते हैं, जो स्ट्रेस लेवल को कम कर हार्मोनल वजन बढ़ने से रोकते हैं।
Image Credit : Freepik.com
सेवन का तरीका
एक कप गर्म पानी में 4-5 अपराजिता के फूल डालें और 5-7 मिनट के लिए ढक दें। जब पानी नीला हो जाए, तो छान लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं और एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।