अमर उजाला
Tue, 22 October 2024
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नट्स और सीड्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
काजू-बादाम वैसे तो कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, पर क्या आप खुबानी खाने के फायदे जानते हैं?
विटामिन-ए का बेहतरीन स्रोत होने के साथ खुबानी फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है।
इसमें कैरोटेनॉइड्स और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो शरीर को कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाते हैं।
खुबानी में घुलनशील-अघुलनशील दोनों फाइबर पाए जाते हैं। फाइबर वाली चीजें पाचन को ठीक रखने में मदद करती हैं।
गुड़ को क्यों माना जाता है सेहत के लिए 'गुड'?