अमर उजाला
Thu, 24 October 2024
डायबिटीज या बढ़े हुए ब्लड शुगर की स्थिति शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक है।
डायबिटीज में खान-पान को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है। क्या डायबिटीज रोगी खजूर खा सकते हैं?
खजूर कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, पर इसमें शर्करा की मात्रा अधिक होती है।
खजूर को फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पाचन और शुगर दोनों के लिए फायदेमंद है।
खजूर में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 45 होता है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। इससे शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।
शुगर लेवल के आधार पर आप खजूर खा सकते हैं या नहीं, इस बारे में अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
बीपी ही नहीं इन 5 समस्याओं का कारण भी है नमक