काजू खाने के इन फायदों से अनजान तो नहीं है आप?

अमर उजाला

Mon, 2 February 2026

Image Credit : Freepik.com

काजू न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। 

Image Credit : Freepik.com

अक्सर लोग इसे केवल फैट बढ़ाने वाला ड्राई फ्रूट समझते हैं, लेकिन वास्तव में इसमें मौजूद 'गुड फैट्स' शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

Image Credit : Freepik.com

हृदय स्वास्थ्य

काजू में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित कर हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।
Image Credit : Adobe Stock Photo

हड्डियों की मजबूती

इसमें मैग्नीशियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में होता है, जो कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और हड्डियों को अंदर से मजबूती देता है।
Image Credit : Freepik.com

मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम

काजू ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो याददाश्त को तेज करने और मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है।
Image Credit : Freepik.com

वजन नियंत्रण

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण, सीमित मात्रा में काजू खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप 'ओवरईटिंग' से बचते हैं।
Image Credit : Freepik.com

आंखों से संबंधित समस्या को दूर कर सकती हैं ये चीजें

Freepik.com
Read Now