अमर उजाला
Mon, 24 November 2025
सर्दियों का मौसम सेहत के लिए कई तरह की मुश्किलें बढ़ा देता है।
सर्दियों में गठिया के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए वरना दर्द बढ़ सकता है।
ठंड से जोड़ों में जकड़न बढ़ जाती है। इसलिए गर्म कपड़े, मोजे, ग्लव्स और नी कैप जरूर पहनें।
नियमित व्यायाम से जोड़ों में लचीलापन बना रहता है। सुबह-सुबह स्ट्रेचिंग और हल्का वॉक फायदेमंद है।
सर्दियों में धूप कम मिलती है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए हल्की धूप लें और डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट लें।
अधिक वजन से जोड़ों पर दबाव बढ़ता है, जिससे दर्द बढ़ सकता है। संतुलित आहार और एक्टिविटी जरूरी है।
गुनगुना पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और जकड़न कम होती है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी चीजों जैसे हल्दी, अदरक, ओमेगा-3, मेवे और हरी सब्जियों को आहार में शामिल करें।
जिंक की कमी से क्या दिक्कतें होती हैं?