अस्थमा के मरीज सर्दियों में जरूर बरतें ये सावधानियां

अमर उजाला

Mon, 12 January 2026

Image Credit : Freepik

सर्दियों का मौसम अस्थमा के मरीजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि ठंडी और शुष्क हवा श्वास नलियों में सूजन पैदा कर सकती है। 

Image Credit : Freepik

इस दौरान जरा सी लापरवाही सांस की तकलीफ को बढ़ा सकती है।

Image Credit : Adobe Stock

ठंडी हवा से बचें

बाहर निकलते समय अपनी नाक और मुंह को मफलर या मास्क से ढक लें, ताकि फेफड़ों तक पहुंचने वाली हवा थोड़ी गर्म हो सके।
Image Credit : Adobe Stock

घर के अंदर का वातावरण

घर में नमी और धूल जमा न होने दें, क्योंकि ये अस्थमा के अटैक को ट्रिगर कर सकते हैं।
Image Credit : Adobe Stock

प्रदूषण और धुएं से दूरी

सर्दियों में स्मॉग और प्रदूषण बढ़ जाता है, इसलिए बाहर जाने से पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जरूर चेक करें।
Image Credit : Adobe Stock

इनहेलर हमेशा साथ रखें

सर्दियों में अस्थमा अटैक की संभावना अधिक होती है, इसलिए अपना इनहेलर और जरूरी दवाएं हमेशा पास रखें।
 
Image Credit : Freepik.com

सर्दियों का सुपरफूड है 'गरीबों का बादाम'

Freepik.com
Read Now