अमर उजाला
Wed, 15 April 2026
वैसे तो फल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन हर फल हर समय खाने के लिए उपयुक्त नहीं होता।
गलत समय पर कुछ फलों का सेवन पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है और नींद, गैस और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं को भी बढ़ा सकता है।
इसलिए यह जानना जरूरी है कि कौन से फल शाम के समय खाने से बचना चाहिए।
शाम के समय केला खाने से शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है। यह पचने में समय लेता है और नींद से पहले गैस या सुस्ती पैदा कर सकता है।
संतरा, मौसमी जैसे फल शाम को एसिडिटी और सीने में जलन बढ़ा सकते हैं
तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिसे शाम के बाद खाने से बार-बार पेशाब आने और नींद में बाधा हो सकती है।
सेब हेल्दी है, लेकिन शाम के समय इसे खाने से कुछ लोगों को गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
अंगूर में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है, जो शाम के बाद ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है।
इस फल में छिपा है कई बीमारियों का इलाज