वेट लॉस के सफर में भूलकर भी न करें ये गलतियां

अमर उजाला

Sat, 24 January 2026

Image Credit : Freepik.com

वजन घटाना केवल कम खाने का नाम नहीं है, बल्कि यह एक सही संतुलन का विज्ञान है।

Image Credit : Freepik.com

अक्सर लोग जल्दी परिणाम पाने के चक्कर में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो वजन कम करने के बजाय शरीर को कमजोर कर देती हैं और मेटाबॉलिज्म को सुस्त बना देती हैं।

Image Credit : Freepik.com

क्रैश डाइटिंग

बहुत कम कैलोरी लेने से शरीर 'स्टार्वेशन मोड' में चला जाता है। इससे मांसपेशियां घटने लगती हैं और जैसे ही आप सामान्य खाना शुरू करते हैं, वजन दोगुना तेजी से बढ़ता है।
Image Credit : Freepik.com

प्रोटीन को नजरअंदाज करना

वजन घटाते समय मांसपेशियों को बचाने के लिए प्रोटीन अनिवार्य है। इसकी कमी से शरीर में ढीलापन और थकान आ जाती है।
Image Credit : Adobe Stock

नींद की कमी

कम सोने से शरीर में 'कोर्टिसोल' और 'घ्रेलिन' (भूख बढ़ाने वाले हार्मोन) बढ़ जाते हैं, जिससे मीठा और जंक फूड खाने की इच्छा तीव्र होती है।
Image Credit : Freepik.com

सिर्फ कार्डियो पर ध्यान देना

केवल दौड़ने या साइकिल चलाने से बेहतर है कि आप 'स्ट्रेंथ ट्रेनिंग' (वजन उठाना) भी करें। यह सोते समय भी कैलोरी जलाने में मदद करता है।



 
Image Credit : Freepik.com

फोकस करने क्षमता को बढ़ा सकती हैं दिनचर्या की ये आदतें

Freepik.com
Read Now