अमर उजाला
Tue, 24 December 2024
साबुत अनाज के रूप में जौ को बहुत लाभकारी माना जाता है। जौ का पानी पीने के भी कई फायदे हैं।
जौ उन पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो पाचन, त्वचा और दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
जौ में घुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
अगर आपको कब्ज, गैस और एसिडिटी की दिक्कतें रहती हैं तो जौ का पानी पीने से आपको लाभ मिल सकता है।
जौ का पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी को साफ रखता है।
वजन घटाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो भी जौ का पानी पीना लाभदायक है।
जौ का पानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जिससे हृदय स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
जौ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में भी लाभकारी है।
कई प्रकार के कैंसर से बचने के लिए खाइए ये लाल सब्जी