अंजीर खाने के कई फायदे, पर ऐसे लोगों के लिए बहुत नुकसानदायक

अमर उजाला

Tue, 26 November 2024

Image Credit : Freepik.com

अंजीर खाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है।

Image Credit : Freepik.com

इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, पर कुछ लोगों को अंजीर खाने से बचना चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों का शुगर हाई रहता है उन्हें ज्यादा अंजीर खाने से बचना चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

ज्यादा अंजीर खाने से कुछ लोगों को एलर्जी का खतरा रहता है। इससे त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com

अंजीर में फाइबर अधिक मात्रा में होती है, ऐसे में इसके अधिक सेवन पर पेट फूलने या दस्त की समस्या हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com
अंजीर में ऑक्सालेट्स की मात्रा भी अधिक होती है, इससे किडनी और गाल ब्लैडर स्टोन हो सकता है।
Image Credit : Adobe stock

अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो भी अंजीर कम खाएं। इसमें मौजूद पोटैशियम के कारण शुगर और लो हो सकता है।

Image Credit : freepik.com

अंजीर में प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ने का जोखिम रहता है।

Image Credit : Freepik.com

डायबिटीज में मुनक्का खा सकते हैं या नहीं?

Freepik.com
Read Now