अमर उजाला
Mon, 1 June 2026
आजकल हेल्थ और फिटनेस को लेकर जागरूक लोग अपनी डाइट में सुपरफूड्स को शामिल कर रहे हैं
इनमें चिया सीड्स का नाम सबसे ऊपर आता है।
आकार में बेहद छोटे दिखने वाले ये बीज पोषक तत्वों का खजाना माने जाते हैं।
चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
वजन घटाने से लेकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और हड्डियों को मजबूत करने तक, चिया सीड्स के कई स्वास्थ्य लाभ हैं।
यही वजह है कि फिटनेस एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट भी इसे डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।
नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन करने पर यह वजन प्रबंधन, पाचन, हृदय स्वास्थ्य और हड्डियों की मजबूती में मदद कर सकते हैं।
एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच चिया सीड्स भिगोकर सेवन करें।
आपकी डाइट में हैं ये एंटी-इंफ्लेमेटरी चीजें?