अमर उजाला
Fri, 3 April 2026
'एक सेब रोज, डॉक्टर को दूर', ये कहावत स्वास्थ्य के लिए हमेशा से सच मानी जाती है
दरअसल, सेब में मौजूद पोषक तत्व शरीर के कई अंगों के लिए लाभकारी होते हैं।
इसमें फाइबर, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हृदय, पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
रोजाना एक सेब खाने से न सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
सेब खाने से वजन नियंत्रित रखने और दिल की सेहत सुधारने में भी मदद मिलती है।
इसके अलावा सेब में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो ऊर्जा देती है और मस्तिष्क को सक्रिय बनाए रखती है।
सेब खाने से एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को जवां बनाए रखते हैं और बाल मजबूत होते हैं।
ऐसे में कहा जा सकता है कि छोटे बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी के लिए सेब स्वास्थ्य का एक सरल और प्रभावी फल है।
सुबह के नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये चीजें