अमर उजाला
Mon, 20 April 2026
भारतीय रसोई में मौजूद कई मसाले सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये सेहत के लिए भी किसी प्राकृतिक औषधि से कम नहीं होते।
इन्हीं में से एक है अजवाइन, जिसे सदियों से घरेलू इलाज में इस्तेमाल किया जा रहा है।
बदलती लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान के कारण आजकल पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, अपच और पेट दर्द आम हो गए हैं।
ऐसे में अजवाइन एक प्राकृतिक और आसान समाधान के रूप में सामने आती है।
इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और कई छोटी-बड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
दरअसल, अजवाइन में थायमोल नामक तत्व पाया जाता है, जो पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
यह पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और खाना जल्दी पचाने में मदद करता है।
गैस और एसिडिटी की समस्या में अजवाइन का सेवन तुरंत राहत देता है।
कमर में दर्द रहने का क्या कारण है?