अमर उजाला
Tue, 31 March 2026
टिंडे की सब्जी देखकर अक्सर बड़े से लेकर बच्चे तक मुंह बनाने लगते हैं
पर, क्या आप जानते हैं कि ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं
यहां हम आपको टिंडा खाने के फायदे बताएंगे
टिंडा में कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा अधिक, इसलिए ये वजन घटाने में सहायक है।
टिंडा में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को कम करता है।
टिंडे में पोटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा की चमक और बालों की मजबूती बढ़ाते हैं।
टिंडा का सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है और गर्मी से होने वाली परेशानियों को कम करता है।
ये 5 चीजें आपके लिवर की बिगाड़ देंगी हालत