अमर उजाला
Mon, 25 May 2026
गर्मी का मौसम आते ही बाजार में रसीले और मीठे फलों की बहार लग जाती है
इन्ही फलों में शामिल है लीची, जो खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है
छोटे आकार की लीची न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद मानी जाती है।
लीची में पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।
इसके अलावा इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और त्वचा को हेल्दी रखते हैं
गर्मी में थकान, डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए लीची एक बेहतरीन फल माना जाता है।
हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
अगर आप लीची खा रहे हैं तो इसे सही तरह से धोना बेहद जरूरी है, क्योंकि कई बार इसमें कीड़े देखे जाते हैं
ये चीजें अनानास को बनाती हैं बेहद खास