अमर उजाला
Mon, 6 April 2026
अनार एक ऐसा फल है जिसे “फलों का रत्न” भी कहा जाता है।
ये न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C, पोटैशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और दिल की सेहत सुधारने में मदद करते हैं
रोज़ाना अनार खाने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और ऊर्जा बढ़ती है।
इसके सेवन से त्वचा भी ग्लोइंग रहती है
इसके अलावा अनार का सेवन पाचन, वजन नियंत्रण और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
प्राकृतिक शर्करा और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण ये बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए सुरक्षित और लाभकारी फल है।
तो अब जब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है तो अनार का सेवन अवश्य शुरू करें
वेजिटेरियन लोग ओमेगा-3 के लिए क्या खाएं?