अमर उजाला
Tue, 28 April 2026
भारतीय रसोई में एक ऐसा सुपरफूड पाया जाता है, जिसे हम सभी अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
ये सुपरफूड है काली उड़द की दाल, जिसे अगर आप रोजमर्रा की डाइट में इसे शामिल करते हैं, तो शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव खुद महसूस करेंगे
जैसे कि काली उड़द दाल में पाए जाने वाला प्रोटीन और आयरन शरीर की कमजोरी दूर करके दिनभर एक्टिव रहने में मदद करता है।
इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाते हैं।
काली उड़द की दाल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है, जिससे दिल की सेहत बेहतर रहती है
जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए भी ये फायदेमंद मानी जाती है
अगर आप लंबे-घने बाल और चमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं तो काली उड़द दाल का सेवन शुरू करें
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है, उनके लिए भी उड़द की दाल फायदेमंद मानी जाती है
कब पड़ती है लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत?