अलसी के बीज के पानी पीने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

अमर उजाला

Fri, 11 July 2025

Image Credit : Freepik

अलसी के बीज पोषक तत्वों का खजाना हैं, और इनका पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 

Image Credit : Freepik

अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, लिगनेन, और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। 

Image Credit : Freepik

अलसी के बीज का पानी बनाने के लिए 1-2 चम्मच बीज को रातभर पानी में भिगोया जाता है और सुबह इसे छानकर पिया जाता है। अब आइए इसके फायदे के बारे में जानते हैं।

Image Credit : Freepik

पाचन तंत्र को बेहतर बनाए

अलसी के बीज के पानी में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। रोजाना सुबह खाली पेट अलसी का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। 
Image Credit : Freepik.com

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

अलसी का पानी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है और हृदय रोग के जोखिम को घटाता है। 
Image Credit : Freepik.com

डायबिटीज मरीजों के फायदेमंद

अलसी का पानी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक है। इसके फाइबर और लिग्नन इंसुलिन सेंसिटीवीटी को बढ़ाते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। 
Image Credit : Freepik.com

बरसात में ब्लैक टी पीने से मिलते ये बड़े फायदे

Freepik.com
Read Now