अमर उजाला
Fri, 5 June 2026
बरसात के मौसम में मिलने वाला जामुन न सिर्फ स्वाद में खास होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है।
इसका गहरा बैंगनी रंग और खट्टा-मीठा स्वाद इसे लोगों का पसंदीदा फल बनाता है।
आयुर्वेद में जामुन को एक औषधीय फल के रूप में देखा जाता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
खासकर डायबिटीज मरीजों के लिए इसे काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होता है
इसके अलावा यह पाचन तंत्र को मजबूत करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।
हालांकि जामुन के अधिक सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जैसे कब्ज, एसिडिटी और एलर्जी की समस्या।
खासतौर पर जामुन खाली पेट खाने से एसिडिटी हो सकती है।
इसलिए इसका सेवन आपको सोच-समझ के ही करना चाहिए
मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन पाउडर तो नहीं लेते आप?