अमर उजाला
Tue, 22 October 2024
सूखे मेवे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। सभी लोगों को इसका सेवन करना चाहिए।
पिस्ता एक अत्यंत पौष्टिकता युक्त मेवा है, जिसके सेवन से कई प्रकार के फायदे हो सकते हैं।
पिस्ता में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं।
पिस्ता में ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन होते हैं, जो आपको गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।
इस मेवा में विटामिन B6, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा संयोजन होता है, जो इम्यून सिस्टम की मजबूती के लिए जरूरी है।
इसमें मौजूद फॉस्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों की ताकत बढ़ाते हैं।
चमकदार त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए भी पिस्ता फायदेमंद है।
पिस्ता के नियमित सेवन से आप हृदय, मस्तिष्क, पाचन तंत्र और त्वचा जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं।
300 से ज्यादा एक्यूआई कितना खतरनाक?