इन बातों पर ध्यान दे लिया तो स्तन कैंसर से हो सकता है बचाव

अमर उजाला

Tue, 17 June 2025

Image Credit : Freepik.com

स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसर में से एक है, इसको लेकर सावधानी बहुत जरूरी है। 

Image Credit : Freepik.com

कुछ आदतों और जीवनशैली में बदलाव आपको ब्रेस्ट कैंसर से बचा सकती हैं।
Image Credit : Freepik.com

सबसे जरूरी है नियमित रूप से स्वयं स्तन की जांच करें। गांठ, स्तन के आकार-रंग में बदलाव दिखे या स्राव हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Image Credit : Freepik.com

40 वर्ष की उम्र के बाद नियमित मैमोग्राफी कराएं। इससे शुरुआत में ही कैंसर की पहचान हो सकती है।

Image Credit : Adobe Stock

कैंसर के खतरे को कम करने के लिए वजन कंट्रोल में रखें। मोटापा एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ाता है, जिससे स्तन कैंसर का खतरा बढ़ता है।

Image Credit : Freepik.com

शराब और धूम्रपान स्तन कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं, इससे बिल्कुल दूरी बनाए रखें।

Image Credit : Freepik.com

संतुलित और पौष्टिक आहार लें। आहार पर ध्यान देकर आप खतरे से बच सकते हैं। 

Image Credit : Freepik.com
फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, बीज और कम वसा वाले प्रोटीन से भरपूर डाइट लें। जंक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।
Image Credit : Freepik.com
अगर परिवार में किसी को स्तन कैंसर रहा है, तो और भी सावधान रहें और नियमित डॉक्टर की सलाह लें।
Image Credit : Freepik.com

लिवर को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाती हैं आपकी ये आदतें

Freepik.com
Read Now