ब्राउन ब्रेड खाना चाहिए या व्हाइट?

अमर उजाला

Tue, 12 May 2026

Image Credit : Adobe stock

अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या व्हाइट ब्रेड?

Image Credit : Adobe stock

बाजार में दोनों तरह की ब्रेड आसानी से मिल जाती हैं और लोग अपने स्वाद व सुविधा के हिसाब से इन्हें खाते हैं।

Image Credit : Adobe stock

हालांकि न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोनों के पोषण और स्वास्थ्य पर असर में बड़ा अंतर होता है। 

Image Credit : Adobe stock

फाइबर की मात्रा

ब्राउन ब्रेड में फाइबर ज्यादा होता है, क्योंकि यह साबुत अनाज से बनाई जाती है। वहीं व्हाइट ब्रेड में रिफाइंड आटा इस्तेमाल होने से फाइबर कम होता है।
 

Image Credit : Adobe stock

पाचन पर असर

ब्राउन ब्रेड धीरे-धीरे पचती है और पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। व्हाइट ब्रेड जल्दी पचती है, जिससे जल्दी भूख लग सकती है।
 

Image Credit : Adobe stock

वजन कंट्रोल में कौन बेहतर?

वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए ब्राउन ब्रेड बेहतर मानी जाती है, क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी अपेाकृत कम होती है।
 

Image Credit : Adobe stock

ब्लड शुगर पर असर

व्हाइट ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। ब्राउन ब्रेड ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाती है।
 

Image Credit : Adobe stock

लेकिन हर ब्राउन ब्रेड पूरी तरह हेल्दी हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए सही जानकारी के साथ ब्रेड का चुनाव करना बेहद जरूरी है।
 

Image Credit : Adobe stock

इन वजहों से बढ़ता है महिलाओं का वजन!

freepik
Read Now