पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह पाचन, त्वचा, मेटाबॉलिज्म और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com
विशेषज्ञ रोजाना 2-3 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अत्यधिक पानी पीना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है?
Image Credit : Freepik.com
इसे 'वाटर इंटॉक्सिकेशन' या 'हाइपोनेट्रेमिया' कहा जाता है, जब शरीर में पानी की मात्रा संतुलन बिगाड़ देती है। आइए जानें ज्यादा पानी पीने के नुकसान क्या हैं?
Image Credit : Freepik.com
इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन
जरूरत से ज्यादा पानी पीने से खून में सोडियम का स्तर कम हो सकता है, जिसे हाइपोनेट्रेमिया कहते हैं। इससे सिरदर्द, मतली, उल्टी और कई बार मामला गंभीर भी हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com
किडनी पर दबाव
किडनी शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालती है, लेकिन बहुत ज्यादा पानी पीने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com
पाचन समस्याएं
अत्यधिक पानी पेट में एसिड को डाइलूट करता है, जिससे पाचन धीमा हो सकता है और गैस या सूजन की समस्या हो सकती है। खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीना विशेष रूप से हानिकारक हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com
बार-बार पेशाब
ज्यादा पानी पीने से बार-बार पेशाब जाना पड़ता है, जो नींद और दैनिक कार्यों में बाधा डाल सकता है। इसलिए दनभर में रोजाना 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए।