ये आदतें धीरे-धीरे बढ़ा देती हैं बीपी की समस्या हाई बीपी को अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण तुरंत नहीं दिखते हैं। पर ये धीरे-धीरे आपके हार्ट और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते है। आइए जानते हैं कौन सी आदतें आपकी बीपी का मरीज बना सकती है। चिप्स, नमकीन और प्रोसेस्ड फूड में मौजूद सोडियम शरीर में पानी रोकता है, जिससे धमनियों पर दबाव बढ़ता है। घंटों एक जगह बैठकर काम करना और व्यायाम न करना वजन बढ़ाता है और दिल की मांसपेशियों को कमजोर करता है। रात में 7-8 घंटे की गहरी नींद न लेना शरीर में तनाव हार्मोन को बढ़ाता है, जो सीधे बीपी को ट्रिगर करता है। चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन और स्मोकिंग धमनियों को सख्त बना देते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है। Health Tips