अमर उजाला
Fri, 9 January 2026
भारतीय रसोई में अजवाइन सिर्फ मसाला नहीं बल्कि एक असरदार घरेलू औषधि मानी जाती है।
आयुर्वेद और आधुनिक रिसर्च दोनों ने इसे सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी बताया है।
भोजन के बाद एक चुटकी अजवाइन खाने से पाचन से लेकर इम्युनिटी तक कई फायदे मिलते हैं।
अजवाइन पाचन क्रिया को तेज करती है, क्योंकि इसमें थाइमॉल नामक तत्व होता है।
अजवाइन खाने से गैस और पेट फूलने की समस्या में राहत मिलती है।
एसिडिटी और सीने में जलन कम करने में अजवाइन असरदार मानी जाती है। यह पेट में एसिड बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है।
अजवाइन वात और कफ दोष को संतुलित करती है, इसलिए खाने के बाद इसका सेवन पेट को हल्का रखता है।
होते जा रहे हैं मोटे? ये आदतें हो सकती हैं कारण