अमर उजाला
Mon, 16 June 2025
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आहार में सुधार जरूरी है। कुछ सीड्स आपके लिए बहुत लाभकारी हैं।
चिया सीड्स और कद्दू के बीज दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।
इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
दोनों बीजों में घुलनशील फाइबर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
चिया और कद्दू के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है।
दोनों बीजों में प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे हृदय कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं।
दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी इसके लाभ हैं। इनमें मौजूद प्रोटीन और पोटैशियम आपके लिए लाभकारी हैं।
इन बीजों में आयरन और नाइट्रेट्स होते हैं, जो रक्त को पतला करते हैं। इससे हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
लिवर सिरोसिस बीमारी के बारे में जानिए