अमर उजाला
Sun, 1 February 2026
सुबह खाली पेट की कुछ आदतें सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं।
अगर आप भी शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो कुछ आदतों में सुधार कर लें।
खाली पेट चाय या कॉफी पीने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ जाता है।
इससे एसिडिटी, गैस, जलन और लंबे समय में पाचन तंत्र कमजोर होने की समस्या हो सकती है।
सुबह पानी न पीने से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते जिससे कब्ज, सिरदर्द व थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
खाली पेट स्मोकिंग या तंबाकू का सेवन करने से निकोटिन सीधे ब्लड में तेजी से पहुंचता है। इससे हार्ट रेट बढ़ती है।
खाली पेट मिठाई या शुगर वाली चीजें खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। इससे डायबिटीज का जोखिम हो सकता है।
विटामिन डी के लिए धूप लेने का क्या है सही समय?