अमर उजाला
Tue, 17 March 2026
आज के समय में बढ़ता वजन एक आम समस्या बन चुका है, जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग डाइटिंग, जिम और तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं।
पर, अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि कई बार लगातार कोशिशों के बावजूद वजन कम नहीं होता।
इसकी सबसे बड़ी वजह हमारी कुछ ऐसी गलत आदतें होती हैं, जिन पर हम ध्यान ही नहीं देते।
अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और रिजल्ट नहीं मिल रहा, तो हो सकता है आप भी ये आम गलतियां कर रहे हों।
कई लोग वजन कम करने के लिए खाना छोड़ देते हैं, लेकिन इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है।
कम नींद लेने से हार्मोन असंतुलन होता है, जिससे भूख बढ़ती है और वजन कम करना मुश्किल हो जाता है।
पर्याप्त पानी न पीने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और फैट बर्निंग कम हो जाती है।
ये सबसे अहम है। ये समझ लें कि सिर्फ डाइट से वजन कम करना मुश्किल होता है। इसके लिए नियमित व्यायाम जरूरी है।
इस काली चीज का पानी करता है दिल की सुरक्षा!