शरीर में तुरंत ऊर्जा पाने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन
अमर उजाला
Tue, 10 February 2026
Image Credit : Freepik.com
दिनभर की भागदौड़ के बाद थकान महसूस होना सामान्य है, अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि ऐसे एनर्जी के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
Image Credit : Freepik
दरअसल, कुछ नेचुरल ड्रिंक्स ऐसे हैं जो आपको बिना किसी साइड इफेक्ट के तुरंत ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com
नारियल पानी
यह प्रकृति का सबसे अच्छा 'इलेक्ट्रोलाइट' ड्रिंक है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को दूर कर आपको तुरंत तरोताजा महसूस कराते हैं।
Image Credit : Freepik.com
नींबू पानी और शहद
एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर को ग्लूकोज मिलता है। नींबू में मौजूद विटामिन-C थकान दूर करता है और शहद ऊर्जा का एक बेहतरीन नेचुरल स्रोत है।
Image Credit : instagram
छाछ
छाछ न केवल पेट को ठंडक देती है, बल्कि इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स और विटामिन्स शरीर को सक्रिय बनाए रखते हैं। यह थकान मिटाने का एक बहुत ही हल्का और स्वस्थ विकल्प है।
Image Credit : Freepik.com
सत्तू का शरबत
इसे 'देसी प्रोटीन शेक' कहा जाता है। भुने हुए चने से बना सत्तू आयरन और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखता है।
Image Credit : instagram
ब्लड में आयरन की कमी होने पर शरीर देता है ये 5 संकेत