हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

अमर उजाला

Tue, 23 December 2025

Image Credit : Adobe Stock Images

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से एनीमिया (खून की कमी) हो सकती है, जिससे थकान, कमजोरी और सांस फूलने जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।

Image Credit : Freepik.com

हीमोग्लोबिन रक्त की कोशिकाओं में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसे नेचुरल रूप से बढ़ाने के लिए आयरन, विटामिन C और फोलिक एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन जरूरी है।

Image Credit : istock

आयरन युक्त सब्जियां

पंपकिन सीड्स का सेवन हीमोग्लोबिन बढ़ाने का सबसे बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा पालक, मेथी और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करें।
Image Credit : Adobe Stock

सूखे मेवे

रोजाना भीगी हुई किशमिश, खजूर और अंजीर का सेवन करने से शरीर में आयरन का स्तर तेजी से बढ़ता है। ये न केवल खून बढ़ाते हैं बल्कि ऊर्जा भी देते हैं।

 
Image Credit : Adobe stock

विटामिन C का महत्व

केवल आयरन खाना ही काफी नहीं है, शरीर उसे सोख सके इसके लिए विटामिन C जरूरी है। इसलिए आयरन के साथ नींबू, संतरा या आंवला जरूर लें।
Image Credit : instagram

गुड़ और चना

पुराने समय से ही गुड़ और भुने हुए चने का मेल खून की कमी दूर करने के लिए रामबाण माना जाता है।
Image Credit : amarujala

सावधानी

खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी न पिएं, क्योंकि इनमें मौजूद टैनिन शरीर को आयरन सोखने से रोकता है।


 
Image Credit : Adobe Stock Images

सर्दियों में थाइरॉइड रोगी जरूर बरतें ये सावधानियां

Freepik.com
Read Now