पाचन के लिए रामबाण है मेथी, इसका पानी पीने से होंगे गजब के फायदे

अमर उजाला

Sat, 30 September 2023

Image Credit : iStock
मेथी को घरेलू उपचार के लिए वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है। मेडिकल साइंस ने भी इसे कई समस्याओं में लाभकारी पाया है।
Image Credit : istock

पोषक तत्वों से भरपूर मेथी

मेथी फाइबर, विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे शरीर के लिए आवश्यक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसका पानी पीना आपके लिए फायदेमंद है।
 
Image Credit : istock

मेथी का पानी हाई फाइबर के कारण अपच, सूजन और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं में काफी फायदेमंद है।

Image Credit : istock

मेथी का पानी भूख को कम करने, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और वसा संचय को कम करके वजन घटाने में आपके लिए सहायक है।

Image Credit : Pixels

मेथी के पानी के नियमित सेवन से एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
 

Image Credit : istock
मेथी का पानी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे यह मधुमेह और इंसुलिन प्रतिरोध वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
 
Image Credit : Pixabay

ये चीजें दूर करेंगी गठिया का दर्द, आहार में करिए शामिल

iStock
Read Now