अमर उजाला
Tue, 24 March 2026
गर्मी और मानसून के मौसम में मच्छरों का बढ़ना आम बात है।
मच्छर न केवल परेशान करते हैं बल्कि वे कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं।
पर, बहुत से लोगों को ये पता नहीं है कि मच्छर के काटने से कौन सी बीमारी होती हैं। यहां हम आपको इसकी ही जानकारी देंगे।
डेंगू मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और त्वचा पर चकत्ते शामिल हैं।
मलेरिया प्लाज्मोडियम नामक मच्छर से फैलता है। इसके लक्षण हैं बुखार, ठंड लगना, चक्कर, और कमजोरी।
चिकनगुनिया मच्छरों के माध्यम से फैलता है। जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, बुखार और थकान इसके मुख्य लक्षण हैं।
बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग अधिक प्रभावित होते हैं।
World TB Day: खांसी के अलावा टीबी के इन लक्षणों को भी जानिए