इस विटामिन की कमी से अक्सर होती है मांसपेशियों में ऐंठन मांसपेशियों में ऐंठन एक आम समस्या है, जिससे अक्सर लोग अचानक होने वाले तेज दर्द से परेशान हो जाते हैं। यह ऐंठन रात में सोते समय या कसरत के दौरान ज्यादा महसूस होती है। हालांकि इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे डिहाइड्रेशन या अत्यधिक कसरत, लेकिन अक्सर इसकी जड़ में एक खास विटामिन की कमी से जुड़ी होती है। शोध और विशेषज्ञ बताते हैं कि विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण के लिए महत्वपूर्ण है और ये दोनों खनिज मांसपेशियों के सही संकुचन में अहम भूमिका निभाते हैं। जब विटामिन D का स्तर कम होता है, तो कैल्शियम और फास्फोरस का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी और ऐंठन की संभावना बढ़ जाती है। Health News