अमर उजाला
Fri, 18 October 2024
दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में डेंगू और मच्छर जनित रोगों के मामले बढ़ रहे हैं।
डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है।
डेंगू गंभीर हो सकता है। इससे बचने के लिए सभी लोगों को निरंतर प्रयास करते रहना जरूरी है।
डेंगू वाले मच्छर आमतौर पर सुबह और शाम के समय अधिक सक्रिय होते हैं, इस दौरान मच्छरों से बचाव करें।
रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करना एक अच्छा तरीका है, इससे मच्छरों से बचाव किया जा सकता है।
एडीज मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपते हैं। इसलिए अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियां और कॉइल्स का इस्तेमाल करके भी डेंगू से बचा जा सकता है।
रोज संतरा खाने के क्या लाभ हैं?