डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार का खास ख्याल रखना पड़ता है।
Image Credit : Freepik.com
इसी कड़ी में कुछ फल, भले ही वे प्राकृतिक हों, लेकिन उनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती है।
Image Credit : Freepik.com
पके केले
कच्चे केले के मुकाबले पके केले में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी हाई होता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। इसलिए, डायबिटीज के मरीजों को पके केले खाने से बचना चाहिए।
Image Credit : Adobe Stock
अनानास
अनानास का स्वाद मीठा होने के कारण इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। अधिक अनानास खाने से भी ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है।
Image Credit : Freepik.com
डब्बे बंद फल के जूस
डब्बे बंद या पैकेट वाले फलों के जूस में अक्सर अतिरिक्त शुगर मिलाई जाती है। इनमें फाइबर भी नहीं होता, जिससे ये ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं। डायबिटीज के मरीजों को इस तरह के जूस से परहेज करना चाहिए।
Image Credit : Freepik.com
आम
आम जिसे फलों का राजा कहा जाता है, बहुत मीठा होता है। इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है। डायबिटीज के मरीजो को आम से परहेज करना चाहिए।
Image Credit : Freepik
दिनचर्या में ये छोटे बदलाव दूर करेंगे सेहत की बड़ी टेंशन