अमर उजाला
Tue, 13 January 2026
खान-पान का ध्यान रखना वैसे तो सभी लोगों के लिए जरूरी है। बुजुर्गों की डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए।
उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियां और इम्युनिटी कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में हेल्दी डाइट जरूरी हो जाता है।
मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं। दालें, दूध, दही, पनीर, अंडा इसके अच्छे स्रोत हैं।
बुजुर्गों में हड्डियों का कमजोर होना आम है। कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है।
ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया से बचे रहने के लिए दूध, छाछ, दही और हरी पत्तेदार सब्जियां खूब खाएं।
फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज की समस्या से बचाता है, जो बुजुर्गों में आम है।
लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है ये पानी?