अमर उजाला
Sun, 26 April 2026
बढ़ती गर्मी और धूप आपके लिए कई तरह की दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है।
धूप में ज्यादा देर तक रहने से चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
खाली पेट धूप में निकलने से बचें, इससे चक्कर की संभावना बढ़ती है।
अगर चक्कर आ रहा हो तो तुरंत धूप से हटकर ठंडी जगह पर बैठें।
शरीर को ठंडा करने के लिए पानी धीरे-धीरे पिएं।
ओआरएस, नारियल पानी या नींबू-पानी लेना फायदेमंद हो सकता है।
सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखने से राहत मिल सकती है।
लगातार चक्कर, उल्टी या बेहोशी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
दोपहर 12 से 4 बजे के बीच तेज धूप में कम निकलें।
प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो न करें ये गलतियां