मूली के पत्ते को हल्के में न लें, इसके सेवन से मिलते हैं बड़े फायदे

अमर उजाला

Sun, 14 December 2025

Image Credit : Freepik.com

अक्सर लोग मूली के पत्तों को 'कचरा' समझकर फेंकें देते हैं, लेकिन इन पत्तों को हल्के में न लें क्योंकि इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

Image Credit : Freepik.com

क्या आप जानते हैं कि पोषण के मामले में ये पत्ते मूली से भी कहीं ज्यादा गुणकारी होते हैं? आयुर्वेद में मूली के पत्तों को कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना गया है।

Image Credit : Freepik.com

पाचन में रामबाण

मूली के पत्तों में मूली से भी ज्यादा फाइबर होता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करता है। 
Image Credit : Freepik.com

खून की कमी करे दूर

अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है, तो ये पत्ते आपके लिए सुपरफूड हैं। इनमें आयरन और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में नया खून बनाने में मदद करता है।
Image Credit : Adobe Stock Images

लिवर और पीलिया

पीलिया के मरीजों को अक्सर मूली के पत्तों का रस पीने की सलाह दी जाती है। यह खून को साफ करता है और लिवर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।
Image Credit : Adobe Stock

इम्युनिटी बूस्टर

सर्दियों में इसका सेवन करने से बार-बार सर्दी-जुकाम नहीं होता, क्योंकि इसमें विटामिन C की मात्रा काफी अधिक होती है।
 
Image Credit : Freepik.com

रोज सुबह एक मुट्ठी मखाने खाने के फायदे

इंस्टाग्राम
Read Now