अक्सर ही रहती है कब्ज-गैस की समस्या? क्या करें

अमर उजाला

Thu, 12 February 2026

Image Credit : Freepik.com

लगातार कब्ज और गैस की समस्या न केवल बेचैनी पैदा करती है, बल्कि यह खराब पाचन और धीमी जीवनशैली का संकेत है।

Image Credit : Freepik.com

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो इन प्रभावी उपायों को अपनाकर राहत पा सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

फाइबर युक्त आहार

अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करें। फाइबर मल को नरम बनाता है और आंतों की सफाई में मदद करता है।
Image Credit : istock

पानी का भरपूर सेवन

दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना आंतों की सक्रियता को बढ़ाता है, जिससे पेट साफ करने में आसानी होती है।
Image Credit : freepik.com

त्रिफला चूर्ण और अजवाइन

रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें। गैस की समस्या के लिए भोजन के बाद आधा चम्मच अजवाइन और काला नमक का सेवन रामबाण हो सकता है।
Image Credit : Adobe Stock

शारीरिक सक्रियता और योग

भोजन के बाद 15-20 मिनट टहलना और 'पवनमुक्तासन' जैसे योग अभ्यासों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। यह पेट की मांसपेशियों को एक्टिव कर फंसी हुई गैस को बाहर निकालने में मदद करता है।
Image Credit : Adobe Stock

एसिड रिफ्लक्स से परेशान हैं तो अपना लें ये उपाय

Freepik.com
Read Now