क्या गर्मी में खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए?

अमर उजाला

Thu, 30 April 2026

Image Credit : Adobe stock

गर्मी का मौसम आते ही लोग अपनी दिनचर्या और खानपान में बदलाव करने लगते हैं ताकि शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखा जा सके। 

Image Credit : Adobe Stock

 ऐसे में एक आम सवाल उठता है कि क्या सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना गर्मियों में फायदेमंद होता है या नहीं। 

Image Credit : Adobe stock

आमतौर पर गुनगुना पानी पीने की सलाह सर्दियों में ज्यादा दी जाती है, लेकिन कई लोग इसे गर्मी में भी जारी रखते हैं।

Image Credit : Adobe stock

दरअसल, पानी चाहे ठंडा हो या गुनगुना, शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन मौसम के हिसाब से इसका सही उपयोग करना और भी अहम हो जाता है।

Image Credit : Adobe stock

गुनगुना पानी पाचन और डिटॉक्स के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन तेज गर्मी में इसका असर शरीर पर अलग हो सकता है।

Image Credit : adobe stock images

सुबह उठकर 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
 

Image Credit : Freepik.com

हालांकि, बहुत ज्यादा गर्म पानी पीना गर्मियों में शरीर की आंतरिक गर्मी बढ़ा सकता है, जिससे पसीना ज्यादा आना, बेचैनी या डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

Image Credit : Adobe stock

इसलिए हल्का गुनगुना या सामान्य तापमान का पानी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
 

Image Credit : Adobe stock

डाइजेशन सिस्टम ठीक रखने के लिए जानिए जरूरी टिप्स

Freepil.com
Read Now