नींबू-पानी पीने के बाद न करें ये गलती, दांतों को सकता है नुकसान

अमर उजाला

Tue, 16 September 2025

Image Credit : freepik

नींबू पानी पीने के बाद तुरंत कभी भी ब्रश नहीं करना चाहिए। 
 

Image Credit : Adobe Stock

यह एक आम गलती है, जिससे आपके दांतों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। नींबू में साइट्रिक एसिड की मात्रा बहुत अधिक होती है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

जब यह एसिड दांतों के संपर्क में आता है, तो दांतों की बाहरी सुरक्षात्मक परत, जिसे इनेमल कहते हैं, अस्थायी रूप से नरम हो जाती है।
 

Image Credit : iStock

यदि आप नरम हुए इनेमल पर तुरंत ब्रश करते हैं, तो दांतों पर घर्षण होता है, जिससे इनेमल की परत धीरे-धीरे घिसने लगती है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

इनेमल के घिस जाने से दांत कमजोर हो जाते हैं और उनमें सेंसिटिविटी की समस्या बढ़ जाती है। इससे आपको ठंडा या गर्म खाने-पीने पर झनझनाहट महसूस हो सकती है।
 

Image Credit : Adobe Stock

दांतों को इस नुकसान से बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नींबू पानी पीने के बाद कम से कम 30 से 60 मिनट का इंतजार करें। 

Image Credit : freepik

क्या होता है स्लिप पैरालिसिस?

Adobe Stock
Read Now