अमर उजाला
Mon, 16 February 2026
दूध और मखाना (फॉक्स नट्स) दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
दूध के साथ मखाना खाने से आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। ये संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
मखाना और दूध दोनों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो सोने से पहले दूध में मखाना मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है।
मखाने में मैग्नीशियम और दूध में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने और दिल की बीमारियों से बचाने में फायदेमंद है।
प्रोसेस्ड फूड्स के बारे में जान लीजिए ये जरूरी बातें